मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध व्यक्ति कैद हुआ है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि वह व्यक्ति शॉल या बड़े कपड़े से खुद को ढके हुए मंदिर की चौखट से सिक्के उखाड़ रहा है।
रामनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्राचीन तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर में सोमवार रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। मंदिर की चौखट में जड़े चांदी के चक्ररूपी सिक्के चोर उखाड़ ले गए।
विज्ञापन
घटना का पता उस समय चला जब मंदिर के कपाट खुलने के बाद दर्शन शुरू हुए। पुजारियों ने देखा कि चौखट पर लगे सिक्के गायब हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना शोर-शराबे के जांच शुरू की।
मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध व्यक्ति कैद हुआ है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि वह व्यक्ति शॉल या बड़े कपड़े से खुद को ढके हुए मंदिर की चौखट से सिक्के उखाड़ रहा है। उसने इस तरह खुद को ढका हुआ है कि उसकी पहचान स्त्री या पुरुष के रूप में स्पष्ट नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
सीओ गरिमा पंत ने बताया कि रामनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बहुत जल्द आरोपी को दबोच लिया जाएगा। इस वारदात से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है क्योंकि इससे पहले भी यहां चोरी हो चुकी है जिसमें पुलिस ने स्थानीय व्यक्ति को ही गिरफ्तार किया था।