बाराबंकी जिले में हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस के सर्विस रोड और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर देर सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। रविवार देर शाम एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर गांव गंगापुर संसारा के पास दो बाइक आमने सामने से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल तपापुर गांव के अंकित पाल, इनकी बहन आशा, दतौली के राममनोहर, सराय रावत के रामगोपाल, थाना लोनीकटरा के बीरमपुर गांव के रोहित को सीएचसी हैदरगढ़ लाया गया। हादसे में घायल अंकित पाल (21) की मौत हो गई। अमित व रोहित को गंभीर दशा में लखनऊ रेफर किया गया है।
वहीं, हैदरगढ़ के पास ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बिहार से दिल्ली जा रही एक अर्टिगा कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे ने कार सवार बिहार प्रांत के सीतामढ़ी जिले के थाना वेल्सन के मटकोल गांव निवासी जयदेव कुमार, इनकी पत्नी मिंटो कुमारी, पुत्र हर्ष व चिराग, रिश्तेदार नीलम, भांजे आलोक कुमार, साले कौशल कुमार घायल हो गए। क्विक रिस्पांस टीम ने सभी घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ भिजवाया। जहां से मिंटो कुमारी, नीलम व हर्ष को लखनऊ रेफर किया गया है।