फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News : पूर्वांचल एक्सप्रेस वे व सर्विस रोड पर हादसा, एक की मौत, 11 घायल

Sun, 07 Jan 2024 11:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी जिले में हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस के सर्विस रोड और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं हैदरगढ़ के पास ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बिहार से दिल्ली जा रही एक अर्टिगा कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले में हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस के सर्विस रोड और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर देर सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। रविवार देर शाम एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर गांव गंगापुर संसारा के पास दो बाइक आमने सामने से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल तपापुर गांव के अंकित पाल, इनकी बहन आशा, दतौली के राममनोहर, सराय रावत के रामगोपाल, थाना लोनीकटरा के बीरमपुर गांव के रोहित को सीएचसी हैदरगढ़ लाया गया। हादसे में घायल अंकित पाल (21) की मौत हो गई। अमित व रोहित को गंभीर दशा में लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन


वहीं, हैदरगढ़ के पास ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बिहार से दिल्ली जा रही एक अर्टिगा कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे ने कार सवार बिहार प्रांत के सीतामढ़ी जिले के थाना वेल्सन के मटकोल गांव निवासी जयदेव कुमार, इनकी पत्नी मिंटो कुमारी, पुत्र हर्ष व चिराग, रिश्तेदार नीलम, भांजे आलोक कुमार, साले कौशल कुमार घायल हो गए। क्विक रिस्पांस टीम ने सभी घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ भिजवाया। जहां से मिंटो कुमारी, नीलम व हर्ष को लखनऊ रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें