फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: छज्जे के विवाद में बांके से हमला कर राजमिस्त्री की हत्या- तीन माह से चल रहा था विवाद, पुलिस तैनात

Tue, 10 Nov 2026 09:55 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, हैदरगढ़ (बाराबंकी)

सार

मृतक की पुत्री का आरोप है कि छज्जे को लेकर चल रहे विवाद के समाधान के लिए एसडीएम और पुलिस अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की गई थी। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। गांव में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
गांव में तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माती के बस्ती गांव निवासी राजमिस्त्री राम मनोहर (38) की मंगलवार देर शाम छज्जा निकालने के विवाद में बांके से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। आक्रोशित परिजनों ने आरोप लगाया कि लगातार शिकायत के बावजूद विवाद का समाधान नहीं कराया गया। देर शाम तक गांव में कई थानों की पुलिस और अधिकारी कैंप करते रहे।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, राम मनोहर अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। छज्जा निकालने को लेकर पीछे रहने वाले हंसराज से करीब तीन माह से विवाद चल रहा था। मृतक के भाई राजेश के अनुसार, मंगलवार शाम हंसराज ठेलिया लेकर निकले। आरोप है कि उन्होंने छज्जे की शटरिंग में लगी बल्लियों में ठेलिया मारकर उन्हें गिरा दिया। इसका विरोध करने पर राम मनोहर से मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान हंसराज पक्ष से हरीशचंद्र, महेश और जितेंद्र समेत कई लोग बांका व लाठी लेकर पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने राम मनोहर पर हमला कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोट आई। दोनों पक्षों के बीच मारपीट में पत्नी संगीता, पुत्री रेशमा और अन्य परिजन भी चोटिल हो गए। दूसरे पक्ष के तीन लोगों को भी चोटें आने की बात कही जा रही है, लेकिन वे मौके से चले गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने राम मनोहर को जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी आफताब आलम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री तक की थी शिकायत, नहीं हुआ समाधान
मृतक की पुत्री का आरोप है कि छज्जे को लेकर चल रहे विवाद के समाधान के लिए एसडीएम और पुलिस अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की गई थी। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। मंगलवार को विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और उनके पिता की जान चली गई।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें