फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: बाराबंकी लोकसभा सीट पर 2.15 लाख मतों से जीते कांग्रेस के तनुज पुनिया, 55 फीसदी से अधिक वोट बटोरे

Tue, 04 Jun 2024 08:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया ने भाजपा प्रत्याशी को 2 लाख 15 हजार 704 मतों से पराजित कर दिया।
विज्ञापन
बाराबंकी से गठबंधन प्रत्याशी तनुज पुनिया, भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत और बसपा प्रत्याशी शिव कुमार द - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा सीट बाराबंकी पर इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के उम्मीदवार तनुज पुनिया ने भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत को 2,15,704 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। तनुज को जहां 7,19,927 तो राजरानी को 5,042,23 वोट मिले है। जबकि बसपा के प्रत्याशी शिवकुमार दोहरे 39,177 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे। 32 चक्र की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी हर बार हजारों की बढ़त लेते ही रहे।

विज्ञापन


नवीन मंडी के अंदर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना का पहला परिणाम करीब सवा नौ बजे आया। पहले चक्र में ही कांग्रेस को 22,732 और भाजपा को 17,487 वोट मिले। 5245 वोटों की बढ़त के बाद कांग्रेस के तनुज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। जिस क्षेत्र की ईवीएम खुली गठबंधन के वोट बरसते गए।

पांचवे चरण की मतगणना में तनुज को 1,16896 तो राजरानी को 90050 वोट मिले। तनुज की लीड 26,846 वोटों की हो गई। इसके बाद जीत हार को लेकर मुखर चर्चाएं होने लगी। 10वें चरण में तनुज 68,600 वोटों से आगे रहे तो 15वें चक्र में तनुज की लीड 1,11,568 हो गई। तब के कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल बजवाकर नाचने लगे। मिठाई बंटने लगी। 25वें चक्र में कांग्रेस के तनुज 1,72,248 से आगे हो गए। आखिरी व 32वें चक्र में तनुज ने की लीड 2,11,911 वोट थी। इसके बाद पोस्टल लैलेट के वोट शामिल किए गए तो जबकि अन्य 10 उम्मीदवार चार हजार का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
विज्ञापन

 
प्रत्याशी दल प्राप्त मत
तनुज पुनिया कांग्रेस 7,19,927
राजरानी भाजपा 5,042,23
शिवकुमार दोहरे बसपा 39,177
आशा देवी स्वतंत्र अभियुक्ति पार्टी 2020
प्रेमचंद्र हरिजन सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी 1076
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें