फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 18 घंटे गुल रही कोषागार की बत्ती, 60 गांव में अंधेरा कायम

Thu, 23 Mar 2023 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। तेज हवाओं और बारिश के चलते बिजली लाइनों में फाॅल्ट के कारण शहर में कोषागार की बिजली मंगलवार दोपहर बाद से गुल रही। लाइन के फाॅल्ट को ठीक करने में करीबन 18 घंटे लग गए जिसकी वजह से कोषागार का कार्य प्रभावित रहा। वहीं त्रिवेदीगंज क्षेत्र में फीडर में आई खराबी के चलते क्षेत्र के करीब 60 गांव अंधेरे में डूबे रहे। बुधवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शहर में अयोध्या लखनऊ मार्ग पर बिजली लाइन व ट्रांसफार्मर में आई खराबी बुधवार दोपहर को दुरुस्त हो सकी। कोषागार की बिजली करीब 18 घंटे गुल रही। कई घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने फाॅल्ट दुरुस्त किया। त्रिवेदीगंज क्षेत्र में मंगलवार शाम त्रिवेदीगंज फीडर अचानक बंद हो गया। फीडर में आई खराबी के चलते बबुआपुर, ककरी, सोनिकपुर, प्रखरपुर, बिजौली समेत करीब 60 गांव अंधेरे में डूबे रहे। बुधवार शाम तक भी बिजली आपूर्ति दुरुस्त नहीं हो सकी। इससे करीब 70 हजार को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोग परेशान रहे। इसके अलावा मंझार फीडर मेंं आउटगोइंग सिस्टम में खराबी के चलते दिन भर बिजली की आवाजाही लगी रही। इससे करीब 50 गांव की आबादी प्रभावित रही। अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि कार्य चल रहा है, जंफर, इंसुलेटर आदि बदले जा रहे हैं। शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें