फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बस में आग, 49 ने कूद कर बचाई जान

Thu, 23 Mar 2023 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में हैदरगढ़-भिटरिया मार्ग पर खुसेहटी गांव के पास डबल डेकर बस में लगी आग को बुझाने का प
विज्ञापन
असंद्रा (बाराबंकी)। असंद्रा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस का टायर फटने के बाद चिंगारी से बस में आग लग गई। देेखते ही देखते आग ने बस को अपने आगोश में ले लिया। बस के अंदर भगदड़ मच गई। बस में सवार 49 लोगों में कई तो जान बचाने के लिए लोग खिड़कियों से कूद गए। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। अफरातफरी के बीच करीब दो घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। इस हादसे में करीब 55 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक निजी डबल डेकर एसी बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी। पुलिस के अनुसार बस में 45 यात्री और चालक परिचालक समेत लोगों का स्टाफ था। असंद्रा थाना क्षेत्र में हैदगढ़-भिटरिया मार्ग पर खुशेहटी गांव के पास नहर पुलिया क्रॉस करते ही तेज रफ्तार बस का पिछला टायर फट गया और टायर के पास चिंगारी से आग लग गई। इस पर चालक ने बस गति धीमी की। करीब एक मिनट बाद बस रुकी तो आग फैल चुकी थी। चालक ने नीचे उतर कर आग देखी तो चिल्ला पड़ा। इस दौरान कुछ यात्री सो रहे थे। अफरातफरी के बीच बस के अंदर भगदड़ मच गई। सभी दरवाजे की ओर भागे। तब तक आग बस को अपने आगोश में ले चुकी थी। ऐसे में कई यात्री खिड़कियों से कूद पड़े। पांच मिनट के अंदर पूरी बस खाली हो गई। लोग बस की डिग्गी से अपना सामान तक नहीं निकाल पाए। करीब 50 लाख की बस व पांच लाख का सामान राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल को आग बुझाने में दो घंटे लग गए। हालांकि बस पूरी तरह जल गई। इस दौरान यातायात दो घंटे बाधित रहा। पुलिस ने दूसरी बस से यात्रियों को रवाना करवाया। असंद्रा के थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें