फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने फंदे से लटककर जान दी, भाई बोला- पहले यूपीआई से किया 15 हजार का भुगतान

Fri, 18 Sep 2026 08:42 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

युवती के भाई का आरोप है कि कॉल करने वाला अश्लील फोटो प्रसारित करने और पुलिस कार्रवाई की धमकी दे रहा था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसे ब्लैकमेल करने वाला कोई साइबर अपराधी है या फिर जानने वाला। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के बदोसराय इलाके के एक गांव में मोबाइल फोन पर ब्लैकमेलिंग से परेशान 18 साल की युवती ने बुधवार देर रात फंदे से लटककर जान दे दी। जान देने से पहले युवती ने गांव के एक जनसेवा केंद्र से 15 हजार रुपये का डिजिटल भुगतान किया था।

विज्ञापन


भाई का आरोप है कि कॉल करने वाला अश्लील फोटो प्रसारित करने और पुलिस कार्रवाई की धमकी दे रहा था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसे ब्लैकमेल करने वाला कोई साइबर अपराधी है या फिर जानने वाला। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार परिजनों को देर रात युवती का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। भाई के अनुसार मोबाइल चेक करने पर पता चला कि उसमें कई व्हाट्सएप कॉल आई हैं। बहन ने जनसेवा केंद्र से किसी सुमित के यूपीआई खाते में 15 हजार रुपये भेजे थे। 15 सितंबर को आई कॉल को भाई ने रिसीव किया था तो कॉल करने वाले ने धमकाने के बाद फोन काट दिया था।
विज्ञापन


एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। कॉल करने वाले के साथ ही जिस खाते पर पैसे भेजे गए, उसका पता लगाया जा रहा है। युवती के पिता का निधन हो चुका है। परिवार में मां के अलावा पांच भाई-बहन हैं। युवती दूसरे नंबर पर थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें