फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: ट्रक में पीछे से घुसी कार, उड़े परखच्चे; एक की मौत...पांच घायल; खाटू श्याम दर्शन करने जा रहे थे

Wed, 31 Dec 2025 12:19 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर रामनगर कोतवाली क्षेत्र के दलसरांय गांव के पास रात करीब एक बजे दर्दनाक हादसा हुआ। मनकापुर, गोण्डा से खाटू श्याम दर्शन जा रही अर्टिगा गन्ना लदी ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
कार के परखच्चे उड़ गए - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली रामनगर इलाके में बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे पर मंगलवार की देर रात करीब एक बजे दलसराय गांव के पास घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार कार पीछे से गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में कार सवार गोंडा के युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पांच दोस्त गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत भाग गया।

पुलिस के अनुसार, गोंडा जिले के मनकापुर निवासी लवकुश गुप्ता (27), सौरभ दुबे (27), यश दुबे (17), गुड्डू मल चौराहा पटेल नगर निवासी प्रिंस (29), भेलसरगंज थाना वजीरगंज निवासी जितेंद्र (26) और शिवम (30) मंगलवार देर रात खाटू श्याम के दर्शन के लिए निकले थे। गोंडा की ओर से आ रही उनकी कार रामनगर क्षेत्र में दलसराय गांव के पास कोहरे के बीच सड़क पर चल रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें