फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध दशा में मौत, पांच पर दहेज हत्या का केस दर्ज, पहले दिए थे 20 लाख रुपये

Sun, 01 Nov 2026 06:50 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत पर मायकेपक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शादी में 20 लाख का दहेज दिया था फिर भी रुपये और गहनों की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
वैष्णवी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी शहर के घंटाघर के निकट गुलरिया शारदा मोहल्ले में कारोबारी आकाश गुप्ता की पत्नी वैष्णवी (28) की शनिवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि वैष्णवी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है, जबकि उन्नाव से पहुंचे मायके वालों ने महिला के हाथ व गले में चोट बताते हुए ससुरालजन पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। वैष्णवी का डेढ़ साल का बेटा भी है।

विज्ञापन


उन्नाव के पुरानी बाजार निवासी कारोबारी पीयूष गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बहन वैष्णवी की शादी 15 फरवरी 2023 को आकाश गुप्ता से की थी। आकाश की घंटाघर के पास बर्तन की दुकान है। शादी में 20 लाख रुपये नकद और डायमंड की अंगूठी समेत अन्य सामान दिया था। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल वाले वैष्णवी को प्रताड़ित करते थे और आए दिन रुपये व जेवर की मांग करते थे।

कई बार 50 हजार तो कभी एक लाख रुपये देने के साथ ही चेन और अंगूठी भी दी गई। पीयूष का आरोप है कि बहन की बातचीत की जानकारी रखने के लिए मायके वालों ने उसका फोन रिकॉर्डिंग पर लगा रखा था। वैष्णवी ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से प्रताड़ना की जानकारी दी थी। शनिवार की देर रात करीब 10 बजे ससुर सुभाष ने फोन कर वैष्णवी की तबीयत खराब होने की सूचना दी और आने को कहा।
विज्ञापन


परिजन पहुंचे तो वैष्णवी का शव बरामदे में रखा मिला। उनके अनुसार उसके बाएं हाथ और गले पर चोट के निशान थे। रात करीब एक बजे सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि पति, ससुर, ननद, देवर व सास पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस रही तैनात
वैष्णवी की मौत की सूचना पर उन्नाव से बड़ी संख्या में रिश्तेदार और परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों के बीच तनातनी की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए, जिसमें एक महिला डॉक्टर भी शामिल थीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें