फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: देवा के जंगल में एआई से बनाया बब्बर शेर, आठ घंटे वन विभाग में रहा हड़कंप; पकड़ा गया युवक

Sat, 01 Nov 2025 10:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी

सार

Lion in Barabanki:बाराबंकी जिले में देवा के शाहपुर जंगल में बबर शेर की फोटो शनिवार को वायरल होते ही हड़कंप मच गया। इस तस्वीर से वन विभाग में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
एआई द्वारा बनाया गया शेर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जिले के वन रेंज देवा के शाहपुर जंगल में बबर शेर की फोटो शनिवार को वायरल होते ही हड़कंप मच गया। दावा किया गया कि जंगल में बब्बर शेर घूमता देखा गया है। व्हाट्सएप ग्रुपों पर यह तस्वीर पूरा दिन चलती रही। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग व पुलिस की टीमों ने जंगल की सघन जांच की। करीब आठ घंटे बाद शाम को पता लगा कि यह फोटो एक युवक ने एआई से बनाकर वायरल किया। युवक पर विधिक कार्रवाई हाेगी।

विज्ञापन


देवा के रेंजर मयंक सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे के बाद क्षेत्र के शाहपुर जंगल में बबर शेर की फोटो वायरल हु़ई तो लोग चर्चा करने लगे। वन अधिकारियों ने साइबर माध्यम से जांच आगे बढ़ाई तो पूरी कहानी सामने आ गई। फोटोग्राफ शाहपुर के युवक अरुण कुमार ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक की मदद से तैयार की थी।

 पहले तो युवक ने टीम को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में स्वीकार कर लिया कि उसने ही एआई से बनाई फर्जी तस्वीर को सोशल मीडिया पर फैलाया। एसडीओ अवधेश वर्मा ने बताया कि अपील की गई है कि इस तरह की भ्रामक पोस्टों से बचें और किसी भी संदिग्ध जानकारी को सत्यापन के बिना साझा न करें। युवक पर विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें