फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki : खांसी का सिरफ पीते ही उल्टियां, युवक की मौत; सीएचसी अधीक्षक बोले- जांच होगी

Thu, 27 Nov 2025 10:35 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में युवक को खांसी से परेशान होने के बाद सिरफ पीते ही खून की उल्टियां होने लगी। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी में ब्लॉक हैदरगढ़ के बारीखेरा गांव के अशोक (22) को खांसी से परेशान होने के बाद सिरफ पीते ही खून की उल्टियां होने लगी। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार देर शाम अशोक को सीएचसी हैदरगढ़ लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई सुरजीत ने बताया कई दिनों से अशोक को खांसी आने की शिकायत थी। 

विज्ञापन


कस्बा के मेडिकल स्टोर से कोई सिरफ लाकर पी जिसके बाद खून की उल्टियां आने लगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जयशंकर पांडेय ने बताया कि मरीज को सिरफ पीने के बाद खून की पलटी शुरू होने से मौत की बात परिवार ने बताई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें