उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख फिर बढ़ा दी गई है। अब सूची 15 अप्रैल को जारी होगी। दावे-आपत्तियों के निस्तारण और अन्य प्रक्रिया जारी है। तारीख बढ़ने से पंचायत चुनाव टलने की संभावना तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग तैयारी में जुटा है।
बाराबंकी में सुबेहा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के पास ईंट भट्ठा पर बृहस्पतिवार शाम आपसी विवाद के दौरान साले ने डंडे से पीटकर बहनोई की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, बिहार प्रांत के किशनगंज जिले के निवासी सूरज कुमार (35) व इनके साले रायबरेली के गुरुबख्शगंज क्षेत्र के निवासी युवक मंगल मोहम्मदपुर गांव के पास ईंट भटठा पर मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम को शराब पीने के बाद दोनों में विवाद होने लगा। बताते है अन्य मजदूरों ने दोनों को समझाया मगर इसी दौरान मंगल ने बहनोई पर डंडे से हमला कर दिया। सिर में गहरी चोट आने से सूरज कुमार की मौत हो गई। शोर सुनकर मौके पर एकत्र हुए लोगों ने आरोपी को पकड कर पीटा और कमरे में बंद कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। मजदूरों के बयान दर्ज किए गए। सुबेहा के प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने बताया दो रिश्तेदारों के बीच मारपीट में एक की मौत हुई है। कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना भिजवा दी गई है।