फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: थाने के पीछे जिंदा जलते मिली किशोरी, हालत नाजुक; पीड़िता ने पेट्रोल पंप कर्मी का लिया नाम

Thu, 19 Feb 2026 06:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में थाने के पीछे एक किशोरी जिंदा जलते मिली। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता ने पेट्रोल पंप कर्मी का नाम लिया है। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
किशोरी को अस्पताल भेजा गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में बृहस्पतिवार को दोपहर में थाने से 100 मीटर दूरी एक किशोरी जिंदा जलते मिली। लोगों ने देखा तो आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर खाला गांव की है। गुरुवार को दोपहर गांव निवासी मैकू की पुत्री प्रीति (17) घर से शौच के लिए निकली थी। कुछ देर बाद लोगों ने उसे थाने के पीछे ईंट-भट्ठा के पास उसे जलता देखा। चीखने की आवाज सुनकर लोग भागकर पहुंचे। 

लोगों ने आग बुझाकर किशोरी को सीएचसी, सूरतगंज पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए हैं। पीड़िता ने मोहम्मदपुर खाला चौराहा स्थित पेट्रोल पंप में कार्यरत रहे एक युवक का नाम लिया है। जिसका, नाम लिया वह युवक पेट्रोल पंप से नौकरी छोड़ चुका है। 
विज्ञापन


एसएचओ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल से पेट्रोल का डिब्बा व पानी की बोतल मिली है। छानबीन जारी है। डेढ़ महीने पहले सियार के हमले में घायल होने के बाद मैकू की मौत हो चुकी है। उनको सात बच्चे हैं। इनमें चार पुत्रियां व तीन पुत्र हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें