सैदनपुर (बाराबंकी)। बार एसोसिएशन सिरौलीगौसपुर के वार्षिक चुनाव की घोषणा के साथ ही तारीखों का एलान कर दिया गया है। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष बहोरी प्रसाद शुक्ला की अगुवाई में शनिवार को बैठक हुई। 8 जुलाई को पर्चा विक्री, 10 से 11 जुलाई तक पर्चा दाखिला एवं 12 जुलाई को पर्चा परीक्षण एवं नाम वापसी की जाएगी।
18 जुलाई को मतदान एवं मतगणना कराया जाएगा। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता काशी प्रसाद द्विवेदी व शिव वरदान सिंह तथा महामंत्री पद के लिए रामहृदय यादव व दीपक सिंह एडवोकेट ने अपनी संभावित दावेदारी प्रस्तुत करते हुए जनसंपर्क शुरू कर दिया है।