फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में बैंक लिपिक की मौत

Fri, 05 Aug 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहकारी बैंक के लिपिक की बृहस्पतिवार की रात झाबियापुर गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक टकराने से मौत हो गई। मृतक की जेब से एटीएम व पर्स गायब होने के चलते परिवारीजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिवारीजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


कोठी थाना क्षेत्र के पूरेमैकू मजरे इब्राहिमाबाद गांव निवासी अमित कुमार (28) पुत्र जगदीश प्रसाद लखनऊ जनपद में उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक में लिपिक पद पर तैनात था।

बृहस्पतिवार देर रात वह बाइक से भानमऊ चौराहा से घर जा रहा था। झाबियापुर गांव के पास पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से वह घायल हो गया। जब तक ग्रामीण व परिवारीजन मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


कोठी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पीएम के लिए भेजा है। मृतक के जेब से उसका एटीएम व बटुआ गायब मिला है। इससे परिवारीजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक के पिता जगदीश ने कोठी पुलिस को तहरीद देकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसी के अनुसार कार्रवाई की बात कही है। 

अनाथ हो गए बच्चे 
मृतक अमित कुमार की पत्नी मनोज कुमारी पति के मौत से सदमे में है। परिवार में कोहराम मचा है। अमित के दो बच्चे अंकुर (7) व अंश (5) सबको रोता देख भौचक हैं। 

तहरीर मिली है जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उस के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिवारीजनों ने तहरीर में हत्या की आशंका जतायी है। -बृजेश सिंह, थानाध्यक्ष कोठी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें