फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बांग्लादेशी दुल्हन को नहीं मिलेगी नागरिकता, लौटेगी स्वदेश

Sat, 10 May 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। टूरिस्ट वीजा पर बांग्लादेश से ब्याह कर दुबई के रास्ते भारत आई महिला को फिलहाल भारत की नागरिकता मिलना आसान नहीं लगता। बीते करीब सवा साल से अवैध तौर से ससुराल में रहने वाली महिला को कई जटिल कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। भारत की नागरिकता पाने के लिए उसे देश में पांच साल का समय गुजारना होगा। ऐसे में जल्दी भारतीय नागरिकता न मिलने पर महिला आसमाउल खां शाह को अपने वतन वापस लौटना पड़ेगा।
विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर टांडा गांव का रहने वाला मोहम्मद सलमान दुबई में नौकरी करता है। 2023 में, दुबई में उसकी दोस्ती बांग्लादेश के एक युवक से हुई। इसके बाद सलमान अपने दोस्त की 27 वर्षीय बहन आसमांउल खां शाह से निकाह कर उसे टूरिस्ट वीजा पर भारत लेकर आ गया। अगस्त 2023 में हसनपुर पहुंचने पर, दोनों ने भारत में भी शरीयत के अनुसार फिर से निकाह किया। जनवरी 2024 में आसमांउल का वीजा खत्म हो जाने के बाद भी वह ससुराल में रहती रही। सलमान भी जनवरी 2025 में दुबई नौकरी पर वापस लौट गया। इस बीच आसमाउल ने भारत में एक बेटी को भी जन्म दिया। दो दिन पहले शिकायत मिलने पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी। सीओ फतेहपुर जगत कनौजिया ने बताया कि फिलहाल आसमांउल को उसके ससुराल के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस उसकी निगरानी कर रही है। मामले की पूरी रिपोर्ट आला अफसरों को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें