फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: लखनऊ के युवक की गोमती नदी में डूबने से मौत

Sat, 10 May 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। लखनऊ के थाना तालकटोरा निवासी रुकुंदीपुर निवासी मिलन रावत (35) की औसानेश्वर घाट पर गोमती नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। मिलन की दो दिन पहले ही शादी की वर्षगांठ थी। वह पत्नी, बच्चों व कुछ रिश्तेदारों के साथ औसानेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन करने गया था। वह मंदिर में दर्शन से पहले नदी में नहाने चला गया। पत्नी अनीता, छह वर्षीय पुत्र कार्तिक समेत अन्य रिश्तेदार नदी के किनारे खड़े रहे। पत्नी अनीता ने उन्हें गहरे पानी में जाने से रोका लेकिन मिलन नहीं माना। साथ में उसके रिश्तेदार सुरेंद्र व अमरजीत भी नहाने लगे। इस दौरान मिलन गहरे पानी में चला गया, जिसे बचाने की कोशिश सुरेंद्र व अमरजीत ने की मगर व गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को नदी में मिलने की तलाश के लिए उतारा। तीन घंटे तक चली खोजबीन के बाद उसका शव मंदिर से कुछ दूरी पर मिला।
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन की खुली पोल
दोपहर में दो बजे युवक के नदी में डूबने की सूचना पर पुलिस तो आधा घंटा के अंदर पहुंच गई, लेकिन गोताखोर नहीं मिले। स्थानीय गोताखोरों में एक बीमार था व दूसरा बाजार गया था। उच्चाधिकारियों के माध्यम से जिले को सूचना भेजी गई लेकिन वहां से भी तीन घंटे बाद तक कोई मदद नहीं पहुंची। बाद में स्थानीय गोताखोर ने आकर खोजबीन कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें