फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दवाओं की बिक्री पर रोक, पांच नमूने भरे

Sat, 07 Dec 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा नारकोटिक्स औषधियों के अवैध क्रय विक्रय पर रोक लगाने को दिए गए निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को हैदरगढ़ स्थित आरके फार्मा पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ की टीम ने औषधि निरीक्षक सीमा सिंह और पुलिस बल के साथ छापा मारा। डीआई ने बताया जांच के दौरान नारकोटिक्स श्रेणी की औषधियां तो नहीं मिलीं परंतु अभिलेखों की जांच में इनका क्रय-विक्रय किया जाना मिला।
विज्ञापन


अन्य भंडारित शेड्यूल एच 1 की औषधियों की भी क्रय-विक्रय की जांच की गई जिनका नियमानुसार विक्रय होता नहीं पाया गया। औषधियों के थोक एवं फुटकर विक्रय लाइसेंस जारी हैं परंतु औषधियों के फुटकर विक्रय के संबंध में कोई भी अभिलेख नहीं मिला। इस पर पांच औषधियों के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके साथ ही दवाओं की बिक्री पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें