फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 475 मवेशियों का इलाज कर दीं दवाएं

Sat, 07 Dec 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
जजियामऊ में पशु आरोग्य मेले में गाय की पूजा करते विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा। संवाद
विज्ञापन
घुंघटेर (बाराबंकी)। विकास खंड क्षेत्र निंदूरा के जजियामऊ में पशुपालन विभाग की ओर से शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक कुर्सी साकेंद्र प्रताप ने गोपूजन के साथ किया। इस मौके पर 475 मवेशियों का इलाज किया गया एवं पशुपालकों को कीड़े की दवा व मिनरल पाउडर का वितरण किया गया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है, इसमें पशुधन योजना भी शामिल है। पशुपालकों के लिए निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना भी चलाई जा रही है। इसके तहत गोशाला से गोवंश लेने पर प्रति माह 1500 रुपये का अनुदान दिया जाता है। एक पशुपालक अधिकतम चार गोवंश ले सकता है।

विभागीय अफसरों ने पशुओं की टैगिंग से होने वाले लाभ, बीमारियों एवं उपचार के बारे में बताया। निशुल्क गर्भाधान योजना के बारे में बताते हुए कहा कि कृत्रिम गर्भाधान से 95 प्रतिशत मामलों में बछिया का ही जन्म होगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनय मौर्या, विशाल सिंह, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. विकास वर्मा व डॉ. शशि विक्रम सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें