फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जीवन में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संतुलन आवश्यक

Fri, 06 Feb 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
.प्रवाचक राकेश तिवारी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आलापुर के गिरैया बाजार के कूदरूपुर कल्याणपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को भागवत कथा के महत्व और उसके मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को बताया गया।
विज्ञापन

प्रवाचक राकेश तिवारी ने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य को जीवन की सफलता का आधार बताया। उन्होंने कहा कि केवल भक्ति से ही नहीं, बल्कि सही ज्ञान और वैराग्य के भाव से जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। कहा कि जीवन में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संतुलन आवश्यक है। कहा कि अच्छे कर्म ही स्थायी सुख और शांति का आधार होते हैं। भौतिकता से ऊपर उठकर आत्मचिंतन करना जरूरी है। कठिन परिस्थितियों में धैर्य और विवेक से निर्णय लेना चाहिए। धर्म का वास्तविक स्वरूप आचरण और व्यवहार में दिखाई देता है। भक्ति मन को शुद्ध करती है, ज्ञान सही और गलत का विवेक देता है, जबकि वैराग्य अनावश्यक आसक्ति से मुक्त करता है। अच्छे कर्म ही जीवन में सुख और शांति का कारण बनते हैं, जबकि गलत कर्म अंततः पीड़ा का कारण बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें