बाराबंकी। लार्ड बालाजी क्रिकेट मैदान में बाराबंकी डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में बालाजी जी कप अंडर-12 टूर्नामेंट में बुधवार को हुए रोमांचक मुकाबले में बालाजी क्रिकेट अकादमी ने यार्क क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से हरा कर जीत हासिल की। बालाजी की ओर से अयान ने चार विकेट हासिल किए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच ऑफ द मैच के पुरस्कार के लिए चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यॉर्क क्रिकेट अकादमी की ओर से रुद्राक्ष गंगवार ने अच्छी शुरुआत दी। हालाकि बालाजी की ओर से अयान द्वारा की गई धारदार गेंदबाजी के कारण यॉर्क क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित 30 ओवरों में 7 विकेट खोकर सिर्फ 109 रन ही बना सकी।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हुए बालाजी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 25.4 ओवरों में चार विकेट खोकर 110 रनों को लक्ष्य पूरा कर जीत हासिल की। इस मौके पर बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अंकुर माथुर, लॉर्ड्स बालाजी क्रिकेट अकादमी के कोच इरफान खान, कमेंटेटर मुकेश यादव और स्कोरर जीशान खान आदि मौजूद रहे।