फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जमानत याचिकाएं खारिज, उत्तम-माया की मुश्किलें बढ़ी

Thu, 01 Jan 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाराबंकी। जिले ही नही बल्कि अन्य राज्यों के हजारों निवेशकों से करोड़ों रुपये समेटकर फरार हुई एलयूसीसी कंपनी के कथित यूपी जोन हेड उत्तम सिंह राजपूत और उनकी पत्नी माया की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज कई मामलों में जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। इसके बाद पुलिस ने दंपती की तलाश तेज कर दी है।

आरोप है कि बीते कई सालों में एलयूसीसी कंपनी ने बाराबंकी के हजारों निवेशकों सहित प्रदेश और अन्य राज्यों के लोगों को ऊंचे रिटर्न का झांसा देकर करोड़ों रुपये जमा कराए और फिर अचानक कंपनी का संचालन बंद कर फरार हो गई। इस मामले में कंपनी का मुख्य संचालक समीर बताया जा रहा है, जो फिलहाल विदेश में है। जिले में एलयूसीसी कंपनी के खिलाफ अब तक 18 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। कुछ मामलों में पहले हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद उत्तम सिंह राजपूत को अस्थायी राहत जरूर मिली थी, लेकिन अन्य मामलों में आदेशों के बाद यह राहत खत्म हो गई है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में सीबीआई कर रही जांच
सूत्रों के अनुसार उत्तम सिंह राजपूत के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज मामलों को लेकर भी पुलिस सक्रिय है। वहां के मामलों की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है। इससे पहले इसी प्रकरण की जांच सीबीसीआईडी कर रही थी, जिसकी टीम हाल ही में उत्तराखंड से बाराबंकी पहुंचकर साक्ष्य जुटा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें