फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्येष्ठ के पहले बड़े मंगल को लेकर दिन भर होती रही तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ज्येष्ठ के बड़े मंगल को लेकर मंदिरों में सोमवार को दिन भर तैयारियां होती रही। साफ सफाई के साथ बैरिकेडिंग भी कराई गई, ताकि मंदिर आने वाले भक्त कतारबद्ध होकर ही आएं। मंदिर में प्रवेश के पूर्व हाथ धोना, सैनिटाइजर प्रयोग व मास्क लगाना अनिवार्य होगा। एक बार में चार या पांच भक्तों से अधिक को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रोटोकॉल के तहत ही दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर स्थित धनोखर मंदिर में पुजारी मुरारी लाल बाजपेई की देखरेख में मंदिर की सफाई हुई। मंदिर के पास रेलिंग, चैनल आदि की सफाई के बाद मंदिर की धुलाई कराई गई। मंदिर व आसपास सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव कराया गया।
पुजारी मुरारी लाल बाजपेई ने बताया कि मंदिर के बाहर हाथ धोने के लिए जल व सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। सारे प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखते हुए ही दर्शन कराया जाएगा। इसके अलावा भी अन्य हनुुमान मंदिरों में भी सोमवार देर शाम तक तैयारियां चलती रही।
विज्ञापन

सब्जी पूड़ी के साथ बांटा जाएगा हलवा
बाबा केदारनाथ सेवा समिति की ओर से पहले बड़े मंगल पर सब्जी पूड़ी संग हलवा बांटा जाएगा। समिति केे अध्यक्ष राजेंद्र कुमार व उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों, पल्हरी चौराहा केे आसपास, बड़ेल पुलिया के पास जरूरतमंदों में सब्जी पूड़ी का वितरण किया गया है।
सब्जी पूड़ी एक साथ न मिल जाए, इसके लिए विशेष पैकिंग की जा रही है। समिति द्वारा ज्येष्ठ के पहले बड़े मंगलवार को सब्जी पूड़ी संग महाप्रसाद के रूप में हलवा बांटा जाएगा। इसके लिए अलग से पैकिंग की व्यवस्था की गई है। भीड़ न जुटे इसलिए रास्ते में जो जहां मिलेगा, उसे वहीं प्रसाद दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें