फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाबा लाडी बने दंगल विजेता

Sat, 26 Oct 2024 03:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
दंगल में दांव लगाते पहलवान।  स्रोत- सूचना विभाग
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा मेला में तीन दिनों से चल रही दंगल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हो गया। इस दंगल में देशभर से आए पहलवानों के साथ ही नेपाल के भी पहलवानों ने दांव-पेंच आजमाएं। शुक्रवार को हनुमानगढ़ी अयोध्या के पहलवान बाबा लाडी ने राजस्थान के जग्गा को हराकर शील्ड-2024 पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही मथुरा के पहलवान विश्वजीत ने सहारनपुर के पहलवान वाकर को चित करके उपविजेता शील्ड अपने नाम की।
विज्ञापन


दंगल प्रतियोगिता के संयोजक चौधरी अशीरुद्दीन अशरफ और एडवोकेट गामा यादव ने दंगल प्रतियोगिता-2024 के विजेता बाबा लाडी को 11-11 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। वहीं उपविजेता मथुरा के विश्वजीत को शील्ड और 3,100 रुपये का पुरस्कार दिया।

दंगल प्रतियोगिता की शुरुआत ग्वालियर के ओमप्रकाश और चित्रकूट के जीतू की कुश्ती से हुई। जिसमें ओमप्रकाश विजेता बने। इसके बाद गोरखपुर के चंद्रबली और जौनपुर के गुड्डू के बीच हुए मुकाबले में गुड्डू ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


वहीं नेपाल के लकी थापा और उत्तराखंड के परवेज के मध्य रोमांचक कुश्ती में लकी ने परवेज को चित कर दिया। जम्मू के रिजवान गनी और हरियाणा के सोनू के बीच कांटे का संघर्ष दिखा। जिसमें रिजवान ने सोनू को हराया। महिला पहलवान अंशु और पूनम के बीच हुई कुश्ती में पूनम ने बाजी मारी।

इसके अलावा अन्य कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दंगल का संचालन त्रिलोकपुर के पहलवान साबिर और गोरखपुर के गुड्डू यादव ने किया। इस मौके पर संयोजक चौधरी अशीरुद्दीन अशरफ व गामा पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें