बाराबंकी। अंबेडकर नगर में 20 अगस्त को संपन्न हुई विद्यालय मंडलीय जूडो प्रतियोगिता में बाराबंकी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपना दबदबा बनाया। अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर अधिकतर पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में अजीमुद्दीन इंटर कॉलेज के 15 छात्र और 10 छात्राओं के साथ ही नेशनल इंटर कॉलेज फतेहपुर के तीन छात्र-छात्राएं, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के दो छात्र और इरम इंटर कॉलेज व साई इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 19 वर्ष बालिका वर्ग में अजीमुद्दीन इंटर कॉलेज की छात्राओं ने दबदबा बनाए रखा। 36 किलो भार वर्ग में शांति देवी, 40 में मानसी पाल, 44 में इकरा फातिमा, 48 में आरोही कनौजिया, 52 में सौम्या झा, 57 में साधना पाल, 63 में संजू कुमारी, 70 में कशिश और 70 किलो भार वर्ग में सृष्टि वर्मा ने बाजी मारी।
इसी तरह 19 वर्ष बालक वर्ग में 40 किलो में सचिन कुमार (नेशनल इंटर कॉलेज), 45 किलो में आदित्य (अजीमुद्दीन), 50 में मोहम्मद फैजान (अजीमुद्दीन), 73 में अमन वर्मा (अजीमुद्दीन) और 89 किलो भार वर्ग में अर्णब गोस्वामी (लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज) ने जीत दर्ज की। 17 वर्ष बालिका वर्ग में 36 किलो भार में स्वामी देवी (नेशनल इंटर कॉलेज), 40 किलो में अग्नि (इरम इंटर कॉलेज), 44 किलो में आराधना मिश्रा (अजीमुद्दीन), 48 किलो में तैयबा बनो (नेशनल इंटर कॉलेज), 52 किलो में संध्या गौतम (नेशनल इंटर कॉलेज), 57 किलो में रखिया बानो (अजीमुद्दीन) और 70 किलो में मान्या वर्मा (साई इंटर कॉलेज) विजेता रहीं।
17 वर्ष बालक वर्ग में 40 किलो में सत्यम सिंह, 45 में मोहम्मद आदिल, 50 में मोहम्मद अर्श, 66 में सलाउद्दीन, 77 में विपिन कुमार और 81 किलो भार वर्ग में हर्षित यादव सभी अजीमुद्दीन इंटर कॉलेज के खिलाड़ी ही छाए रहे। वहीं 60 किलो में नेहाल कुमार (नेशनल इंटर कॉलेज) ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय कोच तौहीद खान और मनोरमा करणधार के मार्गदर्शन में शामिल हुए।