फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए भवन में आयुष विंग की शुरुआत कल से

Sun, 07 Feb 2016 12:23 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में बना नवनिर्मित आयुष विंग के भवन को हैंडओवर करने के बाद उसके शुभांरभ की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सोमवार इसका शुभारंभ सीएमओ द्वारा किया जाएगा। आयुष के सभी चिकित्सकों को अपने ओपीडी का फर्नीचर व उपकरण व्यवस्थित कराने के आदेश मिल चुके हैं।
विज्ञापन


एक ही छत के नीचे मिलने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाओं का सपना अगले सप्ताह पूरा होने जा रहा है। जिला अस्पताल में एलोपैथ के साथ-साथ आयुष चिकित्सा का लाभ देने के लिए जिले में 33 आयुष चिकित्सकों की तैनाती सभी सीएचसी व पीएचसी समेज जिला अस्पताल में की गई है। चिकित्सकों का अपना अलग भवन भी करीब 30 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार पड़ा है। नए साल की यह पहली सौगात आयुष के मरीजों को आयुष विंग के शुरू होने से मिलने जा रही है। आयुष विंग के चालू न होने से चिकित्सकों व मरीजों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। भवन का निर्माण पूरा न होने से आयुर्वेद के डॉ. अमित कुमार वर्मा हृदय वार्ड के सामने, होम्योपैथिक के डॉ. शैलेंद्र गौतम व यूनानी के डॉ. आसिफ सिद्दीकी इमरजेंसी में वैकल्पिक तौर पर बैठकर मरीजों का उपचार कर रहे थे। एलोपैथ के अलावा आयुष के उपचार की ओर मरीजों का आकर्षण बढ़ने से इन दिनों मरीजों की आमद काफी हो गई है।

मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं बौनी साबित होती देख सीएमओ ने आयुष विंग शुरू कराने के  लिए फर्नीचर व उपकरण को व्यवस्थित कराने का कार्य शुरू करवा दिया है। सोमवार से नए भवन में आयुष विंग की शुरुआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें