फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 3.34 करोड़ से सुधरेगा अयोध्या राजमार्ग 127

Sat, 27 Sep 2025 08:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अयोध्या जिले के भेलसर से टिकैतनगर, रामनगर होते हुए फतेहपुर तक जाने वाले राजमार्ग संख्या 127 पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा से जुड़े विशेष कार्य कराए जा रहे हैं। शासन ने इसके लिए 3.34 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें से 2.26 करोड़ रुपये की राशि अब तक खर्च हो चुकी है। बचे हुए कार्य पूरे कराने के लिए अब 64.66 लाख रुपये और जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

अयोध्या व बाराबंकी को जोड़ने वाले इस राजमार्ग पर हर साल करीब 20 से 25 हादसे होते हैं, 15 से अधिक जान चली जाती है। सुरक्षा के मद्देनजर सड़क किनारे क्रैश बैरियर, रिफ्लेक्टर, चेतावनी संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप्स लगाए जा रहे हैं। साथ ही जहां-जहां तीव्र मोड़, टी-जंक्शन और तिराहे हैं, वहां विशेष सावधानी बरती जा रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक चौधरी ने बताया कि इन कार्यों के पूरा हो जाने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें