फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मानव अधिकार दिवस पर दिया जागरूकता का संदेश

Thu, 11 Dec 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
आईटीआई महुआमऊ में मानव अधिकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। 
विज्ञापन
बाराबंकी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को मानव अधिकार दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने मानव अधिकारों पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं भाषण, वाद-विवाद तथा जागरूकता गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह ने की। उन्होंने मानव अधिकारों के इतिहास, महत्व और भारतीय नागरिकों के मूल अधिकारों पर विस्तृत जानकारी दी। कहा कि युवाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। प्रतिभागियों ने सामाजिक समानता, सुरक्षा, शिक्षा, स्वतंत्रता और न्याय जैसे मूल अधिकारों पर अपने विचार बेबाकी से रखे। इस मौके पर आईटीआई सिरौली गौसपुर के प्रधानाचार्य गौरव सिंह, आईटीआई बनी कोडर के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
वहीं टीआरसी लॉ काॅलेज में छात्र व छात्राओं ने मानवाधिकार पर विचार रखे। इनमें अर्चना साहू, नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी, मुकेश समेत करीब सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. अश्वनी कुमार गुप्ता जी ने मानवाधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की बात को स्पष्टतापूर्वक रखा। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के सहायक आचार्य डाॅ. प्रमोद कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. दीपमाला श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर सामान्य जनमानस को मानवाधिकार के संबंध में जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें