फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की तौल कराने को लेकर विवाद, पीएसी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बदोसराय केंद्र पर धान की तौल कराने को लेकर दो पक्षों भिड़ं गए। इस पर केंद्र प्रभारी भाग खड़ा हुआ। एसडीएम के दखल पर थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया। तनाव को देखते हुए पीएसी की निगरानी में धान की तौल शुरू कराई गई।
विज्ञापन

बदोसराय केंद्र पर धान की तौल कराने को लेकर बृहस्पतिवार को पुरनिया के बृजेश कुमार तथा बरोलिया के रामकुमार भिड़ गए। स्थिति बिगड़ते देख केंद्र प्रभारी तेजभान सिंह नेतौल बंद कर दी। सूचना एसडीएम प्रतिपाल सिंह को दी। एसडीएम के आदेश पर बदोसराय पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाकर हंगामा शांत कराया। इसके बाद धान की तौल शुरू की जा सकी। बदोसराय थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि क्रय केंद्र पर पुलिस और पीएसी तैनात कर तौल शुरू कराई गई है। किसानों के मुताबिक इस केंद्र पर 26 नवंबर को रमसहाय के निर्मल तिवारी व रसूलपुर के राजेंद्र प्रसाद विवाद के चलते मारपीट हो गई थी। इस घटना में पांच लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें