बाराबंकी। जहांगीराबाद क्षेत्र के रसूलपुर किदवाई मजरे कमरखा गांव में रामनरायन यादव और राजेंद्र यादव के बीच भूमि पर कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को राजेंद्र यादव ने रामनरायन के खेत में लगी फसल में दवा का छिड़काव कर दिया। राम नरायन ने इसका विरोध किया तो राजेंद्र ने धमकी दी।
इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान ही राजेंद्र ने परिवार के परशुराम, मनोज, कुलदीप के साथ मिलकर फावड़े और कुदाल से हमला कर दिया। हमले में राम नरायन के 18 वर्षीय पुत्र आशीष के सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाव में दौड़ी आशीष की मां मिथलेश कुमारी, शिव विशाल, उधम सिंह, रामनारायण आदि भी घायल हो गए। दूसरे पक्ष का राजेंद्र भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया है। पुलिस को मिथलेश कुमारी ने राजेन्द्र, परशुराम, मनोज, कुलदीप आदि के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी अक्षय कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।