बाराबंकी। विकास भवन वार्ड नम्बर 23 का बाॅक्स खुलने पर बाॅक्स बदलने का आरोप लगाकर हंगामा करते प्रत्याशी।
- फोटो : अमर उजाला
जनेस्मा कॉलेज के मतगणना स्थल में शुरू हुई मतगणना के दौरान मतपेटियों में कहीं कम तो कहीं ज्यादा वोट निकलने पर समर्थकों ने हंगामा किया। आरओ के समझाने पर समर्थकों ने मतगणना कराने पर सहमति जताई। दशहराबाग मुहारीपुरवा वार्ड के मेज नंबर 20 पर 168 वोट की मतपेटी से गिनती के दौरान 190 वोट मिले। जिसे लेकर कार्यकर्ताओं ने बवाल करना शुरु कर दिया।
अधिकारियों ने लिखा पढ़ी में लगती होने की बात कहते हुए काउंटिंग पूरी कराई। वहीं विकास भवन के वार्ड-23 में पहला बक्सा खुला तो उसमें 476 में पूरी वोट निकली। उसके बाद दूसरा बक्सा खुला तो उसमें 452 में से तीन वोट, तीसरे बक्से में से 631 में चार वोट कम निकले।
जिससे निर्दलीय प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह, मुकेश श्रीवास्तव व सपा के उदय प्रताप सिंह ने बक्शा बदलने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया। प्रत्याशियों ने आरओ से शिकायत की बक्शे पर न तो किसी के हस्ताक्षर मिले और बक्शा धागे के बजाए तार से सील मिला। एसडीएम सदर एसपी सिंह ने मामला सुलझाते हुए मतगणना शुरू कराई।