बाराबंकी। लखनऊ के एक कथित बिल्डर ने ज्योतिष से जमीन व मकान के नाम पर 22 लाख रुपये हड़प लिए। एसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
शहर की नई बस्ती साईपुरम निवासी आशीष पांडेय पेशे से ज्योतिषी हैं। उन्होंने एसपी से शिकायत कर बताया कि दो साल पहले लखनऊ के खेड़ा, आलमबाग निवासी आलोक श्रीवास्तव उसके पास कुंडली के लिए परामर्श लिया था। उन्होंने खुद को सना बिल्डर का मालिक बताते हुए कहा था कि लखनऊ व आसपास के शहरों में भवन निर्माण का काम करता है। कुछ दिन बाद आशीष ने उससे अपना मकान बनवाने के लिए एग्रीमेंट किया। शहर में ही मकान का निर्माण शुरु कराया। कई बार में चेक नकद के रूप में 22 लाख रुपये ले लिए।
आशीष का आरोप है कि निर्माण के दौरान हाे ही गलतियों को बताने पर सही करने का आश्वासन देते रहे। आशीष का आरोप है कि बीते 27 मई को कथित बिल्डर उनकी नामौजूदगी में मकान निर्माण के सामान व कर्मचारी के साथ चला गया। आज तक कोई बिल भी नहीं दिया। उल्टे सात लाख 33 हजार रुपये नहीं देने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।