फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 255 बुजुर्गों को सहायक उपकरण देने की जांच पूरी

Mon, 26 Oct 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली। वयो श्री योजना के तहत रविवार को पंचायत भवन बड़ागांव में एक दिवसीय कैंप का आयोजन हुआ। इसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के 255 बुजुर्गों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का असेसमेंट किया गया।
विज्ञापन


आसरा की ओर से राष्ट्रीय वयोश्री योजना और एलिम्को कानपुर के सहयोग से यह शिविर लगाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण देना है। डॉ. श्याम मनोहर और आसरा प्रबंधक राजेश्वर वर्मा ने 255 पात्र लोगों की स्वास्थ्य जांच की। उन्होंने उपकरण उपलब्ध कराने के लिए उनका चयन किया।
शिविर में पात्र बुजुर्गों को आवश्यकतानुसार व्हीलचेयर, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, वॉकर, बैसाखी और फोल्डिंग छड़ी दी जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, लालू प्रसाद और नीरज कुमार सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें