फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: परिवार को मकान खाली करने का नोटिस, जनसेवा केंद्र सील

Thu, 19 Nov 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में डीएम आवास के निकट ऑफिसर क्लब के पास स्थित एक भवन को खाली कराने को लेकर बुधवार को पूरे दिन गहमागहमी रही। पुलिस आती-जाती रही। प्रशासन ने भवन में रह रहे परिवार को मकान खाली करने का नोटिस दिया। साथ ही भवन के एक हिस्से में संचालित जनसेवा केंद्र को ताला लगाकर सील कर दिया। दोपहर में भवन की बिजली भी काट दी गई। वहीं, परिवार ने मामला न्यायालय में विचाराधीन होने का हवाला देते हुए प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

तहसील के निकट और उपभोक्ता फोरम के बगल में सड़क किनारे स्थित इस भवन को सरकारी बताया जा रहा है। यहां रह रहे अधिवक्ता यज्ञदत शुक्ला के मुताबिक उनके बाबा को प्रशासन की ओर से यह मकान किराये पर दिया गया था। तब से उनकी तीसरी पीढ़ी यहां रह रही है और परिवार नियमित रूप से किराया भी जमा कर रहा है। यज्ञ शुक्ला का कहना है कि प्रशासन की ओर से मकान खाली कराने संबंधी नोटिस को उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने मामले को सिविल प्रकृति का बताते हुए संबंधित न्यायालय में जाने को कहा था। इसके बाद जिला न्यायालय में अर्जी दाखिल की गई, जिस पर 19 नवंबर को सुनवाई होनी है। वहीं एसडीएम सदर गुंजिता अग्रवाल ने बताया कि हाईकोर्ट से निर्देश मिलने के क्रम में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें