फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिना पंजीकरण संचालित हो रहा था आशीर्वाद क्लीनिक

Sun, 12 Jul 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बेसमेंट और अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शनिवार को नोडल अधिकारी डॉ. एलबी गुप्ता ने शहर के करीब आधा दर्जन अस्पतालों की जांच की। इस दौरान आशीर्वाद क्लीनिक बिना पंजीकरण के संचालित होता मिला। इस पर अपना पक्ष रखने के लिए तीन दिन का मौका दिया गया है। इसके अलावा खामियां मिलने पर अन्य अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने आशीर्वाद डेंटल क्लीनिक के संचालक पंजीकरण संबंधी कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। इसके अलावा केसरी नंदन अस्पताल, वसु कृष्णा नर्सिंग होम, पटेल नर्सिंग होम एंड सर्जिकल सेंटर, आसरा हॉस्पिटल, श्री सांई हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर की जांच की गई तो इनके यहां निकास द्वार, अग्निशमन यंत्र सहित कई प्रकार की खामियां पाई गई। इस पर इनके संचालकों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है। नोडल अधिकारी ने सभी अस्पताल संचालकों को तत्काल प्रभाव से स्मोक एग्जास्ट लगाने के निर्देश दिए। इनके साथ जितेंद्र शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें