फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मांगों को लेकर आशाओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Sun, 02 Nov 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। आशा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करके एसीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। कहा, आधार प्रोत्साहन राशि का नियमित भुगतान न होने से हम लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन की जिलाध्यक्ष विनोद कुमारी ने एसीएमओ को सौंपे ज्ञापन में कहा कि आज भी कई ऐसे कार्य हैं जिनका पूरा भुगतान नहीं किया गया है। कहा, 45वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिश के अनुरूप सरकारी कर्मचारी के रूप में उन लोगों को वर्गीकृत किया जाए। न्यूनतम वेतनमान के अलावा आशा और आशा संगिनी को ईपीएफ, ईएसआई का सदस्य बनाया जाए। सेवानिवृत्त पर ग्रेच्युटी दी जाए। दस लाख स्वास्थ्य बीमा और 50 लाख रुपये जीवन बीमा सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर पिंकी, शशि वर्मा, सुनीता देवी, सुधा देवी, मीरा देवी, उमा देवी, सीता, रेशमा व संतोष कुमार आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें