फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बदला मौसम तो बढ़ने लगे फोटो फोबिया के मरीज

Sun, 13 Apr 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम के बदले मिजाज के कारण जिला अस्पताल में आंखों की एलर्जी से पीड़ित मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। धूल-मिट्टी और प्रदूषण के साथ सुबह शाम ठंड व दिन में तेज धूप के कारण आंखों में एलर्जी (फोटो फोबिया) की समस्या से परेशान डेढ़ सौ से लेकर दो सौ मरीज तक इलाज के ओपीडी पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी नेत्र विभाग की ओपीडी में करीब 200 मरीज आंखों में तकलीफ से जुड़ी परेशानी की जांच कराने पहुंचे।
विज्ञापन


नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय बाबू ने बताया कि मरीजों को आंखों में खुजली, जलन, पानी आना, दर्द और लालिमा जैसी समस्या तेजी से बढ़ रही है। बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन के कारण होने वाली इस परेशानी को फोटो फोबिया के नाम से जाना जाता है। इसमें मरीजों को तेज धूप में आंखों में चुभन और असहजता का अनुभव होता है। मौसम में होने वाला उतार-चढाव भी इसका प्रमुख कारण होता है। ऐसे में बचाव के लिए यदि घर से बाहर निकलते हैं तो काले रंग का सनग्लास चश्मा पहन कर ही निकले। साथ ही आंखों को दिन में कई बार साफ पानी से धोएं। यदि आंखों में खुजली हो तो रगड़ने से बचें और डॉक्टर की सलाह से ही कोई भी आई ड्रॉप का उपयोग करें।
बुखार और पेटदर्द के मरीज भी बढ़े
जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को करीब 1352 मरीज देखे गए। फोटो फोबिया के अलावा सर्दी, जुकाम, बुखार के अलावा पेटदर्द के मरीज भी पहुंचे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि मौसम में होने वाले बदलाव के कारण मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस दौरान बुखार के साथ ही पेट में संक्रमण के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें