बाराबंकी। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मवेशियों से भरे दो ट्रक पकड़े हैं। उनमें दो दर्जन मवेशी भरे थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज करने के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार सोमवार रात फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर ग्राम अल्लापुर के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान दो ट्रकों को रोका गया। दोनों ट्रकों में 17 भैस, एक गाय व छह बछड़े भरे थे। दोनों वाहनों पर सवार नवल सिंह निवासी मिल्हैला अम्बाह मुरैना, मध्यप्रदेश, मन्नू उर्फ मनीष निवासी थोक का पुरवा दिमनी मुरैना, भूरा उर्फ सुरेश निवासी बडफरा अम्बाह मुरैना, व नाहर सिंह उर्फ सत्यवीर सिंह निवासी बरैला का पुरवा अम्बाह को गिरफ्तार किया गया। कोतवाल संजय मौर्या ने बताया कि दोनों ट्रकों को सीज कर दिया गया। बरामद मवेशियों को गोआश्रय स्थल भेजा गया है।