बाराबंकी। शहर कोतवाली पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर पांच सौ ग्राम मार्फीन व चार हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक बबलू और कलीम निवासी बड़ेल को बुधवार रात पकड़ा गया। दोनों के पास पांच सौ ग्राम मार्फीन बरामद हुई। अभियुक्तों ने मकानों से जेवरात चोरी करने और उन्हें सराफा कारोबारी संदीप वर्मा निवासी घंटाघर को बेचने की बात भी कही।