बाराबंकी। शहर में सक्रिय दो बाइक चोरों को गिरफ्तार पर पुलिस ने आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। प्रभारी एसपी आरएस गौतम ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात मंडी के पास से सिरताज व आरिफ उर्फ अरफू निवासी रानीमऊ तराई थाना टिकैतनगर को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। अभियुक्त बाइक चोरी करके उन्हें बेचते थे। सिरताज वाहन चोरी के मामले में थाना टिकैतनगर में पकड़ा जा चुका है।