बाराबंकी। सफदरगंज पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर करीब साढ़े छह किलोग्राम पोस्ता का छिलका बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह बरियारपुर से रामसनेहीघाट के पहरूपुर निवासी शिव गोविन्द व विकास गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास करीब साढ़े छह किलोग्राम पोस्ता का छिलका व मोटर साइकिल बरामद की गई। आरोपियों के पास से बाइक के कागजात भी नहीं थे।