बाराबंकी। बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार सड़क पार कर रहे बालक को टक्कर मारने के बाद मवेशियों से जा भिड़ी। इसके बाद चालक कार को छोड़कर भाग निकला। बालक को गंभीर दशा में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
यह हादसा कोठी क्षेत्र के गुलामबाद गांव के पास शुक्रवार सुबह हुआ। गुलाबाद गांव निवासी संजय का छह वर्षीय बेटा सुधांशु सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान हैदरगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। यह देख ग्रामीण दौड़े तो भागने की कोशिश में कार चालक संतुलन खो बैठा। कार सड़क के किनारे बंधे दो मवेशियों से टकरा गया। इसके बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। कार टक्कर से घायल बालक को सीएचसी कोठी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस कार को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष ने दोनों पार्टी ने आपस में सुला समझौता कर लिया है।