बाराबंकी। जैदपुर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर तीन सौ ग्राम मार्फीन बरामद की है। पुलिस के अनुसार टिकरा उस्मा गांव निवासी जलालुद्दीन उर्फ जलाल को रविवार सुबह हरख मार्ग गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास तीन सौ ग्राम मार्फीन बरामद हुई। थाना प्रभारी संदीप कुमार राय ने बताया कि टिकरा गांव के एक तस्कर को तीन सौ ग्राम मार्फीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। तस्कर से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है।