बाराबंकी। घुंघटेर क्षेत्र में एक माह पूर्व के मारपीट के दौरान हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार को तीन आरापियों को गिरफ्तार किया है। घुंघटेर क्षेत्र के ग्राम झबरापुर मजरे दीनपनाह निवासी राम रूदल व उसके सगे भाई बजरंग के बीच मकान की कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। 24 जुलाई को दोनों भाइयों के बीच मारपीट हो गई।
इस घटना में गंभीर रूप से घायल राम रूदल की मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र रंजीत मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार की दोपहर घुंघटेर पुलिस टीम ने दीनपनाह मोड़ के पास से मीना देवी पत्नी शिवनाथ उर्फ मटरू, रिंकी पत्नी होली मौर्या व शान्ती देवी पत्नी किशोर उर्फ राज किशोर निवासी झबरापुर मजरे दीनपनाह को गिरफ्तार कर लिया।