बाराबंकी। शहर कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को पांच सौ ग्राम गांजा के साथ पकड़ा है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि अनीस निवास भिटौरा थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर को सोमवार सुबह पुलिस लाइन चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ।