बाराबकी। माती क्षेत्र में एक बालिका की सर्पदंश से मौत हो गई। क्षेत्र के सिंदवाही राकेश गौतम की पुत्री संध्या (12) रविवार सुबह जानवरों के लिए चारा काटने अपनी मां के साथ खेत में गई थी। खेत में किशोरी को किसी सांप ने डस लिया। जानकारी होते ही उसने अपनी मां को बताया। किशोरी को लेकर उसकी मां तुरंत घर लौटी लेकिन तब तक वह बेहोश हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही किशोरी ने दम तोड़ दिया था।