बाराबंकी। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस ने 120 लीटर शराब बरामद करने के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है। कुर्सी पुलिस ने रितिक व रवि निवासी ग्राम बीहड़पुरवा को 40 लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया। कोठी पुलिस ने राजेन्द्र व भीखू निवासी महादेवनपुरवा को 40 लीटर शराब, मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने राजू व दिनेश निवासी बैरानामऊ मंझारी को 20 लीटर व रामनगर पुलिस ने मनोज को 20 लीटर शराब के साथ पकड़ा है।