बाराबंकी। तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने एक किशोर को टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में लिया है।
यह हादसा सिद्धौर कस्बा में हुआ। क्षेत्र के पोरई गांव निवासी बालकराम (16) पुत्र पलटू सोमवार को सिद्धेश्वर मंदिर में जल चढ़ा कर लौट रहा था। कस्बा में बाइक सवार रामसनेहीघाट निवासी शुभम ने किशोर को टक्कर मार दी। गंभीर रुप से घायल बालकराम को लोगों ने आनन-फानन में सीएससी पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सिद्धौर चौकी प्रभारी गजेंद्र प्रताप ने बताया कि बाइक सवार युवक को हिरासत में लिया गया है।