बाराबंकी। शहर कोतवाली पुलिस के नाम पर उगाही करने वाला एक युवक पकड़ा गया है। उसे कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोतवाल पंकज सिंह के मुताबिक सायरा बानो पत्नी वैश निवासी कांशीराम आवास हजाराबाग ने तहरीर देकर बताया था कि एक युवक उनको फोन कर खुद को पुलिस कर्मी बताता और पैसों की मांग कर रहा है। इस शिकायत पर पुलिस ने जांच की। उसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पप्पू पंडित उर्फ सतेन्द्र मिश्रा पुत्र लालजी मिश्रा निवासी पल्हरी को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि अपना खर्च चलाने के लिए सत्येंद्र मिश्रा पुलिस के नाम का लोगों से उगाही करता था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया।